फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यौन उत्पीड़न में उप निदेशक निलंबित, मेरठ में एसीएम पद पर तैनाती के दौरान फरियादी महिला ने लगाया था आरोप

Wed, 30 Oct 2024 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: यौन उत्पीड़न के आरोप में उप निदेशक को निलंबित कर दिया गया है। मेरठ में एसीएम पद पर तैनाती के दौरान फरियादी महिला ने आरोप लगाया था। शासन ने मेरठ प्रशासन की रिपोर्ट पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अपर सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम) की तैनाती के दौरान यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए गए पीसीएस अधिकारी को शासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पीसीएस अधिकारी संजय कुमार इन दिनों राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में उप निदेशक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


शासन ने संजय कुमार के विरुद्ध मेरठ में महिला द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत किए जाने के बाद अगस्त माह में यहां भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में उप निदेशक के पद पर तैनाती की थी। बताया गया कि मामले की जांच के लिए मेरठ के डीएम ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की कमेटी गठित की थी। प्रशासन की ओर से भेजी गई रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए शासन ने बुधवार को निलंबन आदेश जारी कर दिया। शासन ने उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध किया है। बरेली के मंडलायुक्त को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

यह था मामला
मेरठ में एसीएम पद पर तैनाती के दौरान संजय कुमार पर एक महिला ने यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। यह भी आरोप है कि संजय कुमार ने दबाव बनाकर महिला का गर्भपात कराया। महिला के मुताबिक पति से अनबन होने पर वह शिकायत करने गई थी। उसी दौरान एसीएम रहते हुए संजय कुमार ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और आवास पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए थे। इस दौरान उनका वीडियो भी बनाया, जिसके माध्यम से वह ब्लैकमेल करते रहे। महिला की शिकायत पर शासन ने उन्हें यहां केटीएस में उप निदेशक के पद पर तैनाती दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें