फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सीटों पर लड़ने का दम नहीं, 403 सीटों की बात कर रहे अखिलेश : प्रकाश पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सपा के पीडीए के नारे को लेकर अखिलेश यादव पर सियासी हमला बोला। रविवार को उन्होंने कहा कि सपा अपने पुराने और बदनाम राजनीतिक नाम की छवि से बचने के लिए पीडीए का सहारा ले रही है। राज्यसभा चुनाव में तीन सीटों पर लड़ने का दम नहीं दिखाने वाले अखिलेश यादव अब प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि अखिलेश यादव के बयानों और राजनीतिक दावों में जमीन-आसमान का अंतर है। प्रकाश पाल ने कॉकरोच जनता पार्टी का उल्लेख करते हुए कहा कि न तो इस पार्टी का कोई ठोस स्वरूप है और न ही प्रभावी संगठनात्मक आधार। आरोप लगाया कि ऐसे राजनीतिक प्रयोग लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं और इंडी गठबंधन इनकी आड़ लेकर देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना चाहता है। लोकतंत्र में विरोध और असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना और उनकी विश्वसनीयता कमजोर करने का प्रयास उचित नहीं है। लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए प्रकाश पाल ने आंदोलन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित अभद्र व्यवहार की घटना को गंभीर बताया। इस दौरान उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, अनूप अवस्थी, अनुराग शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें