फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सड़क के बीचोबीच किसने खड़ी कर दी दीवार

Fri, 30 Dec 2016 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क के बीचो बीच ये दीवार कैसी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एक ठेकेदार ने सड़क निर्माण के दौरान वहां से गुजरने वाले भारी वाहनों से तंग आकर ऐसा कदम उठाया जिसने सबके होश उड़ा दिए। इससे निजात पाने के लिए उसने संबंधित विभागों को कई बार शिकायत पत्र लिखकर भेजे। बावजूद इसके भारी वाहनों की आवाजाही जारी रही। 
विज्ञापन


कानपुर के पनकी कल्याणपुर रोड पर एक गांव के ठीक बाहर से निकलने वाली एक अहम सड़क पर कुछ दिन पहले अचानक एक दीवार बन गई। ऐसे में इस पर सवाल भी उठने लगे। मामला चर्चा में आ गया। दरअसल घटना ही कुछ ऐसी हुई। सड़क से गुजरने वाले भारी वाहनों से तंग होकर सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार ने सड़क के बीच में दिवार जो बनवा दी। 

पीडब्ल्यूडी के जेई नीरज कुमार पांडे ने बताया कि इसी सड़क पर कुछ रोज पहले पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत का काम चालू किया था। मजदूरों ने सड़क पर बेरी केटिंग की थी। सड़क तैयार कर दी गई लेकिन रात को भारी वाहन आते और बैरी केटिंग तोड़ते हुए बनी-बनाई सड़क को खराब कर जाते।
विज्ञापन


जब मजदूर इन्हें रोकते तो ये सरकारी मंत्री की गाड़ी की हनक दिखाने लगते। गुरुवार रात इसी मसले को लेकर मजदूरों से मारपीट भी हो गई। तंग आकर मजदूरों और ठेकेदार ने रात को ही सड़क के बीच में दीवार खड़ी कर दी। इस पर भी गजब तब हुआ जब डीएम से परमीशन लेकर निर्माणकार्य के लिए रास्ता बाधित करने के संबंध में नोटिस दिवार पर चिपकवा दिया गया। 
विज्ञापन

  




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें