फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Dubey Case: शैलेंद्र की लाई युवती ने डिग्री कॉलेज कर्मी पर लिखाई थी दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट

Sun, 17 Aug 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अधिवक्ता अखिलेश दुबे मामले में शैलेंद्र ने पुलिस की पूछताछ में अहम बातें कबूली हैं। पुलिस अब साथी अभिषेक बाजपेई की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
गिरफ्त में शैलेन्द्र यादव उर्फ टोनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैलेंद्र यादव ने एक और लड़की के माध्यम से सामूहिक दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की बात पुलिस के सामने कबूल की है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में जुलाई में अधिवक्ता अखिलेश के इशारे पर युवती को उपलब्ध कराया था जिसने एक डिग्री कॉलेज के कर्मी व एक अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में उसकी मदद अभिषेक बाजपेई उर्फ प्रियांशु ने की थी जो कि रवि सतीजा के दर्ज कराए मामले में उसका सह आरोपी है।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी ने बताया है कि युवती को वह उस्मानपुर कंजड़नपुरवा से लाता था। यह सभी लड़कियां कम पढ़ी लिखी होती थी। रवि सतीजा पर आरोप लगाने वाली लड़की तो सिर्फ अपना नाम ही लिख पाती है। लड़कियों को भरोसा दिया जाता था कि बस उन्हें आरोप लगाकर एक तहरीर दे देनी है।
विज्ञापन

नौबस्ता थाने में हाथ जोड़े खड़ा शैलेंद्र - फोटो : अमर उजाला
उसे मेडिकल आदि कराने के चक्कर में नहीं पड़ना पड़ेगा। जांच होती तो उन्हें बता दिया जाता कि क्या बयान देना है और क्या कहानी पुलिस को सुनानी है और सुनाते समय कितना रोना है। इसके बाद युवतियां बिल्कुल रटे रटाए अंदाज में पूरी गढ़ी हुई कहानी पुलिस को सुना देतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें