फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Dubey Case: मामा की हत्या के बाद अखिलेश से मिला था शैलेंद्र, बन गया करीबी

Sun, 17 Aug 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मामा की हत्या वर्ष 2012 में पनकी में हुई थी। आरोपी के बरी हो जाने के बाद अपील के दौरान अखिलेश का शैलेंद्र से परिचय हुआ था। 
विज्ञापन
नौबस्ता थाने में हाथ जोड़े खड़ा शैलेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैलेंद्र से अधिवक्ता अखिलेश दुबे के संबंध 12 साल पुराने हैं। दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2013 में हुई थी जब शैलेंद्र अपने मामा की हत्या के मुकदमे में विधिक राय लेने पहुंचा था। बाद में वह उसका करीबी हो गया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, अधिवक्ता शैलेंद्र ने बताया कि वह मूलरूप से शिवराजपुर के सखरेज गांव का रहने वाला है। शहर में केशवनगर इलाके में उसका घर है।
विज्ञापन


घटना के बाद से वह शहर में ही था और अपने ठिकाने बदलकर छिपता फिर रहा था। अखिलेश से अपने संबंध के बारे में बताया कि पनकी सरायमीता इलाके में रहने वाले उसके मामा जयहिंद यादव की हत्या 2012 में हुई थी। हत्या का आरोप इलाके के दिनेश सिंह पर लगा था। हालांकि न्यायालय ने उसे साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया था। इसके बाद 2013 में उच्च न्यायालय में विधिक राय लेने के लिए अधिवक्ता अखिलेश दुबे से मुलाकात की थी। इसके बाद अक्सर आना जाना शुरू हो गया। वहां आने जाने के दौरान वह अखिलेश का करीबी बन गया। अखिलेश के कहने पर ही उसने एक लड़की को दुष्कर्म का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रजामंद किया था।
विज्ञापन

अधिवक्ता अखिलेश दुबे - फोटो : अमर उजाला
पकड़े जाने के डर से लड़की को भेजा झारखंड
पुलिस की पूछताछ में एक और बात सामने आई है कि जब शैलेंद्र को अखिलेश की गिरफ्तारी की सूचना मिली तो वह भूमिगत हो गया। हालांकि वह खास लोगों के संपर्क में रहकर पूरे मामले पर नजर रख रहा था। उसे अहसास हो गया था कि जल्द पुलिस उस तक पहुंच सकती है, इसलिए उसने आरोप लगाने वाली लड़की को रुपये देकर झारखंड भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें