सैफई। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार में मार्च में शहनाई गूंजेगी। इस माह पूर्व मुख्यमंत्री के चचेरे भाई आर्यन की शादी होगी। उनकी सगाई रविवार को दिल्ली में परिवारीजनों व विशेष मेहमानों के बीच हुई। जिसमें सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सभी परिवारीजन शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव के छोटे बेटे आर्यन यादव का विवाह लद्दाख की रहने वाली शिरिंग से होना तय हुई है।
शिरिंग के पिता ठेकेदार व कारोबारी हैं। शिरिंग खुद दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। आर्यन की रिंग सेरेमनी रविवार को दिल्ली में हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, राजपाल यादव, सांसद बदायूं आदित्य यादव, सांसद आजमगढ़ धर्मेंद्र यादव, सांसद फिरोजाबाद अक्षय यादव, करहल विधायक तेज प्रताप यादव आदि शामिल हुए।