खजांची नाथ के जन्मदिन पर यूपी के कानपुर देहात में सरदारपुरवा में आयोजित कार्यक्रम में खजांची नाथ के न पहुंचने व सपा नेताओं की गुटबाजी पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़े तेवर दिखाए। मंगलवार को देहात जनपद के बड़े नेताओं को लखनऊ पार्टी कार्यालय तलब किया गया है। सूत्रों की मानें तो बेरिया के बाद जनपदस्तरीय आधा दर्जन बड़े नेताओं पर गाज गिर सकती है।
नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में खड़ी गर्भवती सर्वेशा देवी ने बेटे को जन्म दिया था। इसे नोटबंदी का मुद्दा बनाते हुए अखिलेश यादव ने बच्चे का नाम खजांची नाथ रखा। इसके बाद से वह उसकी मदद करते रहे। रविवार को जन्मदिन पर उसे आरसीसी आधुनिक तकनीकी से निर्मित मकान उपहार में देने सरदारपुरवा आए थे।