आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है। 1 जुलाई 1973 को जन्में अखिलेश यादव के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे किस्सों से रूबरू कराते हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। डालते हैं एक नजर किस तरह सैफई से संसद तक अखिलेश ने तय किया अपना सफर...
विज्ञापन
2 of 7
अखिलेश यादव
इंटर की पढ़ाई के बाद का ही अखिलेश के जीवन से जुड़ा एक किस्सा काफी प्रसिद्ध हुआ। बात नब्बे के दशक की है। तब मुलायम सिंह प्रदेश के मुखिया थे। इस दौरान एक दिन मुलायम इटावा पहुंचे। मुलायम से मिलने और उनको देखने के लिए अच्छा खासा जन सैलाब उमड़ा। इसी दौरान अखिलेश ने अपने पिता से जिद करते हुए कहा कि मैं भी हवाई जहाज में बैठूंगा।
विज्ञापन
3 of 7
अखिलेश यादव
बताते हैं कि इस दौरान मुलायम ने अखिलेश को डांटते हुए कहा कि यह तुम्हारे लिए नहीं हैं। लेकिन मुलायम को क्या पता था कि जिस बेटे को वो हवाई जहाज में बैठने से मना कर रहे हैं वही लड़का एक दिन सूबे में ही नहीं देश से विदेश तक अपनी पहचान बनाने वाला है।
4 of 7
अखिलेश यादव
सियासत के माहिर खिलाड़ी अखिलेश यादव फुटबाल के भी प्रेमी और अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं। फुटबाल के खेल के खेल के ही दौरान अखिलेश को चोट लगी। इस चोट से अखिलेश की नाक में काफी गहरी चोट आई। मैसूर में कॉलेज के दिनों में फुटबाल खेलते हुए अखिलेश की नाक टूट गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
अखिलेश यादव
पिता मुलायम अखिलेश को डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने नाक की सर्जरी कराने से इनकार कर दिया था। अखिलेश को मैसूर से इतना अधिक लगाव था कि चार साल की पढ़ाई के दौरान वो केवल एक बार ही घर अाए।
विज्ञापन
6 of 7
अखिलेश यादव
शायद ही आपको पता हो कि अखिलेश इंटर की पढ़ाई करने के बाद देश के ही एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते थे। जी हां, इंटर की पढ़ाई के बाद अखिलेश हिंदू विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते थे। लेकिन किसी कारणवश ऐसा संभव नहीं हो पाया।
हर बच्चे के तरह अखिलेश भी बचपन में नटखट स्वाभव के रहे हैं। किस्सा अखिलेश पेड़ और टॉफी से जुड़ा है। बताया जाता है कि अखिलेश पेड़ पर चढ़ने के भी बड़े शौकीन थे। जब उनसे पेड़ से उतरने के लिए कहा जाता था तो वह इसके बदले में टॉफी की मांग करते थे। अखिलेश ने मई 2009 में हुए लोकसभा के उप-चुनाव में फिरोजाबाद सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एस०पी०एस० बघेल को 67,301 मतों से हराकर सफलता प्राप्त की।