फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर, डेरापुर और संदलपुर में नामांकन आज से

Sat, 21 Nov 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यराो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रत्याशी आज से नामांकन पत्र भरेंगे। तीसरे चरण में अकबरपुर, डेरापुर और संदलपुर में चुनाव होना है। अकबरपुर की 59, डेरापुर की 55 और संदलपुर की 57 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिये अकबरपुर में 731, डेरापुर की 673 और संदलपुर की 697 सीटों के लिये नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इन तीन ब्लाक मुख्यालयों पर 21 और 23 नवंबर को नामांकन दाखिल जाएंगे।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच 24 व 26 नवंबर को होगी। तीसरे चरण में कुल 2,83,138  मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अकबरपुर ब्लाक में 1,06,051, डेरापुर में 91, 455 और संदलपुर में 85, 632 मतदाता प्रधान 171 और 2101  सभासदों का चुनाव करेंगे।

शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर ब्लाक में बारा ग्राम सभा सर्वाधिक 9906 व सबसे कम लालपुर अकबरपुर ग्राम सभा में 761 वोटर हैं। डेरापुर ब्लाक की सरगांव बुजुर्ग ग्राम सभा में सर्वाधिक 3856 और सबसे कम साही ग्राम सभा में 762 वोटर है। संदलपुर ब्लाक की खानपुर डिलवल ग्राम सभा में सर्वाधिक 3596 और सबसे कम चमरौआ ग्राम सभा में 805 वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें