फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिवराजपुर में गरजे आकाश आनंद, बोले- सबको चुनाव के समय ही आती है कानपुर की याद, विरोधियों पर साधा निशाना

Sun, 29 Nov 2026 02:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराजपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा कि कोई गुजरात से आया, कोई सैफई से और कोई मठ से, लेकिन सबको चुनाव के समय ही कानपुर की याद आती है। उन्होंने प्रदेश में हर साल करीब 3500 हत्याएं और 65000 महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज होने की बात भी कही।
विज्ञापन
शिवराजपुर में जनसभा को संबोधित करते आकाश आनंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के शिवराजपुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने सत्तापक्ष और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई आया गुजरात से, कोई सैफई से और कोई मठ से, लेकिन सभी को कानपुर की याद चुनाव के टाइम ही आती है।

विज्ञापन

अपने संबोधन में जनता के बुनियादी मुद्दों को उठाते हुए आकाश आनंद ने कहा कि हम तीन चीजें मांगते हैं- पहली शिक्षा, दूसरी सुरक्षा और तीसरी हर हाथ को रोजगार। उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन है, जहां लगभग हर साल 3500 हत्याएं होती हैं। वहीं महिला उत्पीड़न के करीब 65,000 मामले दर्ज होते हैं।

Trending Videos

बिल्हौर प्रत्याशी अवधेश कोरी ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत
इससे पूर्व जनसभा स्थल पर पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजक व संयोजक अौर बिल्हौर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी अवधेश कोरी ने मुख्य अतिथि आकाश आनंद को चांदी का मुकुट और फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जनसभा में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे। सभी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

गांव-गांव में दारू के ठेके खोल दिए गए
आकाश आनंद ने शिक्षा, रोजगार, किसानों के मुद्दे और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के 1.40 लाख पद खाली पड़े हैं और जो शिक्षक कार्यरत हैं, उन्हें जनगणना व बीएलओ बना रखा है, जिससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। कानपुर का जिक्र करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि यहां कारखाने बंद होने के बजाय हर गांव-गांव में दारू के ठेके खोल दिए गए।

प्रदेश में कई किसान गंवा चुके हैं अपनी जान
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के दो उपमुख्यमंत्रियों को कार, बंगला और नेम प्लेट तो दी गई, मगर कलम नहीं दी, जिससे वे अपने समाज का कुछ भला कर सकें, और वे 10 साल से मात्र शोपीस बने हुए हैं। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ऊंट के मुंह में जीरा जैसा वादा निभाया गया, आज भी किसान क्रेडिट कार्ड के कर्ज और ब्याज के तले दबे हुए हैं और पूरे उत्तर प्रदेश में कई किसान अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस एक ही सिक्के के पहलू, सपा मुखिया पर भी तंज
आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वहीं सपा मुखिया पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदलते हैं, जो कभी पी को पंडित तो कभी पी को पिछड़ा बना देते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है आगे चलकर अखिलेश यादव से परेशान होकर पीडीए से निकलकर पी खुद पूछेगा कि आखिर मैं अपने को क्या समझूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें