शिवराजपुर में जनसभा को संबोधित करते आकाश आनंद
- फोटो : amar ujala
कानपुर में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के शिवराजपुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने सत्तापक्ष और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई आया गुजरात से, कोई सैफई से और कोई मठ से, लेकिन सभी को कानपुर की याद चुनाव के टाइम ही आती है।
अपने संबोधन में जनता के बुनियादी मुद्दों को उठाते हुए आकाश आनंद ने कहा कि हम तीन चीजें मांगते हैं- पहली शिक्षा, दूसरी सुरक्षा और तीसरी हर हाथ को रोजगार। उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन है, जहां लगभग हर साल 3500 हत्याएं होती हैं। वहीं महिला उत्पीड़न के करीब 65,000 मामले दर्ज होते हैं।