उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को हरदोई पहुंचे अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस समय पूरे देश के घर-घर में चढ़ावा चोरी की चर्चा जोरों पर है। इस अहम मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ही विपक्षी नेताओं और सांसदों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
राहुल गांधी पर मुकदमे को बताया साजिश
बीते दिनों दिल्ली जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय का हाल-चाल लेने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनके धर्मशाला रोड स्थित आवास पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भगवान राम के दरबार में चढ़ावे की चोरी की चर्चा संसद से लेकर गांव-गांव तक हो रही है। इसी से ध्यान हटाने के लिए वाराणसी में राहुल गांधी और पप्पू यादव समेत तीन सांसदों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, लेकिन देश की जनता अब सच्चाई जान चुकी है।
कंगना रनौत को बर्खास्त करने की उठाई मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदर्शनकारी बच्चों को लेकर दिए गए बयान पर अजय राय ने तंज कसते हुए कहा कि केवल वीडियो जारी करने से काम नहीं चलेगा। एक तरफ बच्चों के प्रति सहानुभूति दिखाई जा रही है और दूसरी तरफ उन पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं, जो पूरी तरह विरोधाभासी है।