फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जैवलिन थ्रो और हाई जंप में एआईटीडी की छात्राएं प्रथम

विज्ञापन
एआईटीडी में चल रहे खेल महोत्सव आवेग में प्रतिभाग करता छात्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में चल रहे खेल महोत्सव आवेग 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में मेजबान संस्थान की छात्राओं का दबदबा रहा। जैवलिन थ्रो और हाई जंप बालिका वर्ग में एआईटीडी की खिलाड़ियों ने शीर्ष स्थान पाया।
विज्ञापन


लॉन्ग जंप बालक वर्ग में एआईटीडी के जुगनू प्रथम, यूपीटीटीआई के लवकुश ने द्वितीय और मुशर्रफ तृतीय रहे। बालिका वर्ग में यूपीटीटीआई की श्वेता प्रथम, एआईटीडी की रिचा द्वितीय और अनन्या तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो बालिका में एआईटीडी की अंशिका मिश्रा प्रथम, अनुष्का सिंह द्वितीय और रिचा त्रिपाठी तृतीय रहीं।

हाई जंप में एआईटीडी की अंशिका सिंह प्रथम, यूपीटीटीआई की देवानी ने द्वितीय और अंशिका मिश्रा ने तृतीय स्थान पाया। डिस्कस थ्रो बालक में एचबीटीयू के रिहान प्रथम, एआईटीडी के अनिल कुमार द्वितीय और यूपीटीटीआई के मोहित शाक्य तृतीय रहे। बालिका वर्ग में यूपीटीटीआई की माधवी शुक्ला प्रथम, पूर्णिमा सिंह द्वितीय और श्वेता तृतीय रहीं।
विज्ञापन


डिप्लोमा विंग की लॉन्ग जंप स्पर्धा बालक वर्ग में विनोद कुमार प्रथम, विशाल कुमार द्वितीय और आकाश शर्मा तृतीय रहे। इसी विंग की शॉट पुट बालक में पुष्पेंद्र कुमार प्रथम, राहुल द्वितीय व ब्रजेश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मानसी प्रथम, तान्या सिंह द्वितीय और दिव्यांशी शुक्ला तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें