फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल से जाएंगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। त्योहार पर यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से होकर दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मदुरै और मऊ, वलसाड रूट पर चलेंगी। कानपुर सेंट्रल–मदुरै और मऊ-वलसाड विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्री इनमें बुधवार से आरक्षण ले सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 01927 कानपुर सेंट्रल से 25 फरवरी से 25 मार्च तक हर बुधवार तो 01928 मदुरै से 27 फरवरी से 27 मार्च तक हर शुक्रवार चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल से सुबह 08:10 बजे रवाना होकर दो दिन बाद शुक्रवार सुबह 07:15 बजे मदुरै पहुंचेगी। इसकी रिवर्स मदुरै से शुक्रवार रात 11:35 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए सोमवार सुबह साढ़े चार बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन आएगी।
इसी तरह 05017 मऊ से 28 फरवरी, सात मार्च (शनिवार) तो 05018 वलसाड से एक व आठ मार्च (रविवार) को चलेगी। यह मऊ जंक्शन से भोर में 03:45 बजे रवाना होकर दोपहर 02:05 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 02:10 बजे रवाना होकर रविवार दोपहर 12:35 बजे वलसाड पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन रविवार दोपहर 03:10 बजे रवाना होकर सोमवार दोपहर 02:45 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 02:50 बजे रवाना होकर मंगलवार रात 12:45 बजे मऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें