फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एयरोमॉडल ने भरी उड़ान, दौड़े रोबो

Sun, 05 Mar 2017 06:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

​- एचबीटीयू में चल रहे फेस्ट ‘जेस्ट 2017’ में स्टूडेंटों ने प्रदर्शित किए अपने मॉडल
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट ‘जेस्ट 2017’ के दूसरे दिन शनिवार को एयरोमॉडलिंग शो की धूम रही। एचबीटीयू और एनआईटी इलाहाबाद से आए स्टूडेंटों ने विभिन्न एयरोमॉडल को उड़ाकर दिखाया।
विज्ञापन


रोबो रेस, वाटर रॉकेट के साथ ही स्टूडेंटों ने अन्य मॉडलों से अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया। फेस्ट का उद्घाटन कुलपति प्रो. एमजेड खान ने किया। आईएएस अलंकृति पांडेय ने इंजीनियरिंग के बाद स्टूडेंटों को सिविल सर्विसेज में जाने के फायदे और नुकसान बताए।

इसके बाद रोबो रेस में 16 टीमों ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया। इसमें सुरभि जैन, निधि, मुदिता पाठक, सिद्धार्थ अग्रवाल, हरिशंकर सेंगर ने फोर व्हील ग्रिपर रोबो का प्रदर्शन किया। अभिषेक, वैभव, शिवम और राहुल सहित अन्य स्टूडेंटों की टीमों ने रोबो रेस में हिस्सा लिया। इसमें चुने गए बेहतरीन मॉडल को कैश प्राइज दिया जाएगा।
विज्ञापन


वॉटर राकेट के फाइनल राउंड में 56 टीमों ने प्रदर्शन किया। एयरोमॉडल की उपयोगिता एनआईटी इलाहाबाद से आए अश्वनी, अभिराज, सौरभ और शुभम ने एयरोमॉडल का प्रदर्शन किया। इन्होंने बताया कि यह ड्रोन की तरह एक्ट करते हैं। इसका उपयोग बाढ़ ग्रसित इलाके, घने जंगलों और बड़े इवेंट में निगरानी के लिए किया जाता है। फ्लाइंग ऐस से बनाई ईंट संस्थान के सिविल ब्रांच के स्टूडेंट सुमित सिंह और रजत मिश्रा ने बताया कि फ्लाइंग ऐस (राख) से मजबूत ईंट बनाई जा सकती है।

मौजूदा समय में कई कंपनियों ने इसका काम भी शुरू कर दिया है। छात्रों ने सरियों का एक स्ट्रक्चर खड़ा करके दिखाया कि सिर्फ थोड़े से तकनीकी बदलाव से भूकंपरोधी बिल्डिंग तैयार की जा सकती है।

अभिव्यक्ति की आजादी ही सफलता का मूल मंत्र : असीम त्रिवेदी

फेस्ट में आए चर्चित कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी से ही सफलता मिल सकती है। अभिव्यक्ति पर किसी की बंदिश और पाबंदी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संघर्षों का नाम ही जीवन है। कितनी भी विपरीत परिस्थिति में निराश नहीं होना चाहिए। अच्छी और खराब दोनों ही स्थितियों में कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। मैं खुद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाला कार्टूनिस्ट बन गया। धर्म, जाति नहीं इंसानियत का खयाल रखो तभी सफलता मिलेगी। वहीं रिटायर ब्रिगेडियर नरेंद्र कुमार ने भी शाम छह बजे से आठ बजे तक मोटीवेशनल स्पीच दी। आतंकी गतिविधियों और उसके रोकथाम पर लेक्चर भी दिया। इस दौरान सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) के कामर्शियल डायरेक्टर राजीव ने स्टूडेंटों को स्टार्टअप के तहत अपनी इंडस्ट्री खड़ी करने की सलाह दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें