फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से जल्द ही चित्रकूट, श्रावस्ती, मुरादाबाद और अलीगढ़ को विमान सेवा

Thu, 27 Aug 2020 11:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी कानपुर को अब प्रदेश में धर्म नगरियों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पी शहरों से हवाई नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अलग अलग प्रदेशों में अंतर्जनपदीय विमान सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत कानपुर को धर्म नगरी चित्रकूट, बौद्ध और जैन धर्म के तीर्थ स्थल श्रावस्ती, पीतल नगरी मुरादाबाद और ताला नगरी अलीगढ़ से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


पूर्वांचल और पश्चिम से जुड़ेगा कानपुर 
अभी कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई के लिए विमान सेवा है। चकेरी एयरपोर्ट के विस्तार और टर्मिनल बनाने का काम चल रहा है। फिर चार शहरों के लिए सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इन फ्लाइटों की तारीखों का एलान होना बाकी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की अनुमति व अन्य प्रक्रिया के बाद यहां से अंतर्जनपदीय विमान सेवा शुरू हो जाएगी। 

विमान में लोड मिलने की संभावना 
कानपुर से चित्रकूट जाने वालों की बड़ी संख्या है। रामनगरी चित्रकूट में लोग हर साल दर्शन करने जाते हैं। फ्लाइट शुरू होने से लोगों को आसानी होगी। इसी तरह शहर में जैन समाज की बड़ी संख्या है। श्रावस्ती जैन तीर्थ स्थल है। बड़ी संख्या में लोग वहां जाते हैं। हस्तशिल्प में पीतल नगरी मुरादाबाद और बेहतरीन ताले बनाने व केंद्रीय विश्वविद्यालय एएमयू के लिए मशहूर अलीगढ़ में स्टूडेंटों और उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का आना जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें