फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखोई- मिग जैसे लड़ाकू विमान उतारने को एयरफोर्स रेडी

Thu, 17 Nov 2016 10:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लखनऊ से आईं विशेष सफाई मशीनों से चमकाया जा रहा हाईवे का रनवे
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सुखोई और मिग जैसे लड़ाकू विमान उतारने के लिए वायुसेना पूरी तरह तैयार है। वायुसेना के आलाधिकारियों ने करीब चार किमी. लंबे रनवे का निरीक्षण करने के बाद, कंपनियों के इंजीनियरों से रनवे की सफाई और बैरिकेडिंग के निर्देश दिए हैं। वायुसेना के कई संचार उपकरण, अधिकारी, सुरक्षा गारद सहित बड़ी संख्या में सैनिकों ने हाईवे पर अपना डेरा डाल लिया है। वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक यदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं तो शुक्रवार से ही फाइटर प्लेन कानपुर की इस हवाई पट्टी पर लैंडिंग की रिहर्सल करेंगे। 21 नवंबर को मुख्यमंत्री बांगरमऊ में एक कार्यक्रम में इस हवाई पट्टी को देश को समर्पित करेंगे। वायुसेना अधिकारियों ने इस रनवे को देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

18 नवंबर की सुबह से बिल्हौर के अरौल के समीप और उन्नाव के देवखारी गांव के समीप आठ सुखोई फाइटर और तीन मिग एयरक्राफ्ट उतारने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को वायुसेना के अधिकारी दीपक, पदम सहित एसके राउत, डीएस रिजवत आदि कई अफसरों ने हाईवे पर बने रनवे का निरीक्षण किया। 
अधिकारियों की मानें तो एयरक्राफ्ट उतारने के लिए रनवे को तैयार करना उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती है। हाईवे का निर्माण जारी होने से बड़ी मात्रा में धूल और छोटे-छोटे पत्थर रनवे पर पड़े हैं जबकि, आसपास क्षेत्र से आने वाली पट्टी और ग्रामीणों, पशुओं, वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित नहीं किया जाता, तब तक प्लेन की लैंडिंग संभव नहीं है। निर्माण में लगे अधिकारियों से रनवे की सफाई के लिए कहा गया है, साथ ही आसपास के पांच किमी क्षेत्र में उड़ रही मिट्टी पर पानी छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं, पानी के टैंकों के प्रबंध की व्यवस्था करने के लिए भी उन्नाव जिला प्रशासन से कहा गया है। फाइटर जेट की लैंडिंग के लिए हाइवे के समीप ही रडार की स्थापना के लिए संचार उपकरण, मौसम पूर्वानुमान संबंधी संयंत्रों की स्थापना की जा रही है। 
विज्ञापन

उधर, रनवे को लैंडिंग के लिए तैयार करने में गुरुवार को पूरे दिन सैकड़ों कर्मी सफाई में जुटे रहे। रनवे पर अनाधिकृत प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए बल्लियों के लगाने का काम भी जारी रहा। वायुसेना के अधिकारियों ने रनवे के पूरी तरह तैयार होने पर ही लैंडिंग के ट्रायल शुरू करने की बात कही है। उन्नाव पुलिस के क्षेत्राधिकारी राम अर्ज और बांगरमऊ इंसपेक्टर भूपेंद्र राठी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर रनवे के आसपास एक ट्रक पीएसी और बड़ी मात्रा में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें