फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एआई से होम्योपैथी में अनुसंधान दिलाएगा नई ऊंचाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में अब छात्रों को शोध का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें वह दवाओं का इस्तेमाल, उसका शरीर पर प्रभाव आदि के तरीके सीखेंगे। इसके लिए डॉ. सीएफएस हैनीमेन होम्योपैथी रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्रायोगिक सांख्यिकी संस्थान एवं आरोग्य भारती कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा अनुसंधान एवं विकास विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें होम्योपैथी में शोध कार्यों को बढ़ावा दिए जाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आयुष मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य व आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि आरोग्य भारती के कानपुर प्रांत अध्यक्ष डॉ. बीएन आचार्य, प्राचार्य डॉ. एचएस भदौरिया, पूर्व प्राचार्य डॉ. डीपीएस चौहान और प्रायोगिक सांख्यिकी संस्थान के परियोजना के निदेशक डॉ. शुभम पांडेय (परियोजना निदेशक, प्रायोगिक सांख्यिकी संस्थान, कानपुर) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम समन्वयक एवं आईटी हेड ई. अमित तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि आर्टिफिशिय इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग जैसी नवीनतम तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे शोधकर्ता साक्ष्य-आधारित अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। डॉ. हेमंत मोहन व डॉ. आरती मोहन ने कहा कि यह योजना होम्योपैथी चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। श्याम सुंदर गुप्ता ने शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान किया।

यहां डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय को आयुष क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, डॉ. डीपीएस चौहान एवं डॉ. बीएन आचार्य को होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया। इस वर्ष के ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. सीमा द्विवेदी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें