मैच की शुरुआत से पहले खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते सांसद रमेश अवस्थी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में पहले दिन सोमवार को प्रयागराज ने दो तो सहारनपुर और चित्रकूट ने एक-एक मैच जीते। ग्रीनपार्क में 24 से 28 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 10 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद रमेश अवस्थी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उन्होंने हॉकी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर देश के लिए मेडल जीतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा सरकार वर्तमान में खेलों को हर स्तर पर बढ़ावा दे रही है, ताकि देश को बेहतर खिलाड़ी प्राप्त हो सकें।
सोमवार को हुए पहले मैच में प्रयागराज ने हमीरपुर को 7-0 से हराया। दूसरे मैच में सहारनपुर ने बरेली को 12-0 से, तीसरे में चित्रकूट ने बांदा को 8-0 से और चौथे मुकाबले में प्रयागराज ने कानपुर देहात को 8-0 से हराया।
इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, कानपुर हॉकी एसोसिएशन के सचिव टीपी सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर खुर्शीद हाशमी, आलोक यादव, दिव्यांश कुलदीप, अमित पाल, स्टेनली ब्राउन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।