फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एक्सरे रिपोर्ट देगा एआई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में रोगियों की एक्सरे जांच रिपोर्ट आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) देगा। यहां पर एक्सरे की जांच से एआई की शुरुआत की जा रही है। इसके बाद यह व्यवस्था हैलट के रेडियोलॉजी विभाग में भी लागू होगी। यह मॉड्यूल आईआईटी और कंपनियों ने तैयार किया है। मंगलवार को आईआईटी की टीम ने इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ बात की।
विज्ञापन

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि इस संबंध में आईआईटी के साथ करार हो चुका है। एआई एक्सरे मॉड्यूल के लिए अलग से एक और करार होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि एक्सरे के अलावा एमआरआई और सीटी स्कैन में भी एआई मॉड्यूल इस्तेमाल किए जाएंगे। इसमें कॉलेज के अस्पतालों में आने वाले रोगियों का डाटा भी शामिल होगा। एमआरआई और सीटी स्कैन रिपोर्ट का बड़ा डाटा कॉलेज के पास है।
मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी और न्यूरो साइंसेस विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि एक्सरे मॉड्यूल के प्रकरण में कानपुर और रुड़की हरिद्वार की आईआईटी और कंपनियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आईआईटी की टीम से बात हो चुकी है। टीम एक बार और आएगी। उन्होंने बताया कि एआई जो एक्सरे रिपोर्ट देगा, उसकी जांच एक बार रेडियोलॉजिस्ट भी करेंगे। इसके बाद इसे फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि एक्सरे, सीटी, एमआरआई मॉड्यूल के अलावा आईआईटी ने एक पोर्टेबल एक्सरे भी तैयार किया है। इसका ट्रायल भी किया जाएगा। पोर्टेबल एक्सरे से गंभीर रोगी का आईसीयू में भी एक्सरे किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें