फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एआई सिस्टम... प्रार्थना पत्र और आधार नंबर डालते ही धाराओं सहित लिख जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अब सिपाही को रिपोर्ट लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कमिश्नरी पुलिस और आईआईटी मिलकर एआई आधारित साफ्टेवयर विकसित कर रहे हैं। इसमें प्रार्थना पत्र और आधार नंबर डालते ही धाराओं सहित रिपोर्ट लिख जाएगी।
विज्ञापन



पुलिस मुख्यालय ने कमिश्नर अखिल कुमार को विभाग के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसका उपयोग अपराध के नियंत्रण के साथ ही अपराधियों की निगहबानी और सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। सबसे पहले एफआईआर के सिस्टम को आसान करने की कवायद चल रही है। अभी रिपोर्ट लिखाने के लिए कांस्टेबल या हेड कांस्टेबल को प्रार्थना पत्र टाइप करना पड़ता है। कई बार वादियों का आरोप रहता है कि तहरीर के अनुरूप पुलिस ने धाराएं नहीं लगाई हैं। यह शिकायत कोर्ट में बहस के दौरान भी सामने आती हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार ने बताया कि कमिश्नरी पुलिस एफआईआर के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम आईआईटी के सहयोग से तैयार कर रही है। इसी सिस्टम को पूरे प्रदेश में लागू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें