कानपुर के हर सहाय महाविद्यालय में छात्रों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता व साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित हुई। विशेषज्ञों ने एआई टूल्स और साइबर सुरक्षा के महत्व पर जानकारी दी। छात्रों को इन कौशलों में दक्ष होने की सलाह दी गई।
कानपुर। हर सहाय महाविद्यालय में गुरुवार को प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए आईक्यूएसी की ओर से कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य वक्ता अंकित त्रिवेदी ने छात्रों को रोचक तरीके से एआई के विभिन्न आयामों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने चैटजीपीटी, जैमिनी, एआई टूल्स और उनके उपयोग की जानकारी दी। साइबर सुरक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए छात्रों को हैकिंग, साइबर अटैक और उनके बचाव के तरीके बताए। स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अमर श्रीवास्तव ने किया।
उन्होंने कहा कि एआई और साइबर सुरक्षा भविष्य की महत्वपूर्ण जरूरतें हैं और छात्रों को इनसे जुड़े कौशल में दक्ष होना चाहिए। मौके पर डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार मिश्र, डॉ. संदीप कुमार रावत, डॉ. स्नेहा कुमारी विश्वकर्मा, डॉ. अजय लक्ष्मी सिंह, डॉ. कमलेश यादव और डॉ. अखंड प्रताप सिंह उपस्थित रहे। संचालन डॉ. कमलेश कुमार पटेल ने किया।