फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार में अहमदाबाद-केवड़िया का टूर पैकेज, आईआरसीटीसी का चार रात, तीन दिनों का पैकेज 23 से, बुकिंग शुरू

Wed, 03 Mar 2021 08:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : गूगल
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने अहमदाबाद और केवड़िया के लिए चार रात और तीन दिनों के हवाई टूर पैकेज का एलान किया है। 23 से 27 मार्च तक चलने वाले इस पैकेज में प्रति यात्री किराया 30,200 रुपये है। जबकि बच्चों के साथ रुकने पर प्रति बच्चे का किराया 26,500 रुपए होगा।
विज्ञापन


बुकिंग शुरू हो गई है। लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से फ्लाइट मिलेगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में रहना, खाना, नाश्ता, होटल और स्थानीय भ्रमण के लिए बसों का किराया भी शामिल है।

अहमदाबाद का अक्षरधाम मंदिर, साबरमती आश्रम, साबरमती रिवर फ्रंट, केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, एकता नर्सरी, जरवानी वाटरफाल, कैक्टम गार्डेन, बटरफ्लाई पार्क और जंगल सफाई का भ्रमण करने को मिलेगा। कानपुर के लिए आईआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 8287930924- 8287930932-8287930934 पर बुकिंग के लिए संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें