कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही औरैया पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही दिबियापुर पहुंचे। उन्होंने देवकली मंदिर को एक जनपद एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा। साथ ही कृषि योजनाओं की जिले में प्रगति भी जानी।
कृषि मंत्री दिबियापुर में कृषि राज्य मंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। वह यहां तकरीबन एक घंटे रुके। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।