औरैया जिले में भीखेपुर ओवरब्रिज के ऊपर युवक का शव मिलने से हड़कंप मचा गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे। युवक के पास मिले फोन से पुलिस ने परजिनों को सूचना दी।
युवक की शिनाख्त दीपू सिंह पुत्र राम सिंह निवासी खजुरिया रेपुरा चित्रकूट के रूप में हुई है। युवक के पास एक बैग में कपड़े व पर्स में कुछ रुपये मिले हैं। युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं।