फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पोप मशीन पर अंगूठा लगाकर होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अब गेहूं की सरकारी खरीद ई-पोप मशीन से होगी। इसकी सहमति बन गई है। ऑनलाइन पंजीकृत किसान क्रय केंद्र पर उपलब्ध ई-पोप मशीन में अंगूठा लगाकर गेहूं बेच सकेंगे।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीद की तैयारी हो रही है। फिलहाल चार एजेंसियों के 36 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 1975 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय है। खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए ई-पोप मशीन से गेहूं खरीद की सहमति बनी है। राशन वितरण व्यवस्था में जिस तरह से ई-पोस (इलेक्ट्रानिक-प्वाइंट आफ सेल) मशीन पर अंगूठा निशान लेकर लाभार्थी को राशन वितरण होता है।
अब उसी तरह से क्रय केंद्र पर ई-पोप (इलेक्ट्रॉनिक-प्वाइंट आफ परचेज) मशीन से गेहूं की खरीद होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि ई-पोप मशीन से गेहूं खरीद की जाएगी। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होनी है।
विज्ञापन

अंगूठा मैच करते ही बैंक एकाउंट में होगा भुगतान
कानपुर देहात। अनाज की सरकारी खरीद पर भुगतान की पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) व्यवस्था लागू है। अभी तक किसानों से अनाज खरीद के बाद विभागीय वेबसाइट पर फीडिंग होती है। इसके बाद क्रय एजेंसी पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान करती है। इसमें कुछ समय लगता है। बदली व्यवस्था और अधिक पारदर्शी और त्वरित भुगतान सुनिश्चित करेगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि पंजीकृत किसान या प्रतिनिधि का ई-पोप मशीन पर अंगूठा मैच करते ही बैंक एकाउंट में धनराशि पहुंच जाएगी। भुगतान के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
रूरा मंडी समिति में भी खुलेगा गेहूं क्रय केंद्र
कानपुर देहात। कृषि उत्पादन मंडी समिति के तीन क्रय केंद्र अनुमोदित हैं। उप मंडी स्थल अकबरपुर, मंडी स्थल झींझक व पुखरायां में गेहूं की सरकारी खरीद होगी। वहीं अब रूरा मंडी समिति में भी क्रय केंद्र खुलेगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि रूरा मंडी स्थल पर गेहूं क्रय केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। जल्द क्रय केंद्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें