चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2015-16 के टॉपरों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। नौ मार्च को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में कुलपति टॉपरों को स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक और प्रायोजित स्वर्ण पदक दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. पंजाब सिंह उपस्थित रहेंगे।
कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बीएससी, बीटेक, एमएससी, एमबीए और पीएचडी के 501 स्टूडेंटों को डिग्री दी जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले ही गुरुवार को बीएससी एग्रीकल्चर, होम साइंस, वानिकी और बीटेक के अलग-अलग कोर्स के टॉपरों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई। इस पर दावे, आपत्तियां मांगी गई हैं। इनके निस्तारण के बाद टॉपरों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। यह काम 20 फरवरी से पहले पूरा होगा।
पुष्पेंद्र को एमएससी होम साइंस का स्वर्ण पदक
: यह पहला मौका है, जब एमएससी होम साइंस का मेडल लड़के के खाते में आया है। पुष्पेंद्र कुमार ने 8.40 ओजीपीए मार्क्स लाकर एमएससी होम साइंस में टॉप किया है। एमएससी एग्रीकल्चर के टॉपर वीर विक्रम सिंह हैं। वीर विक्रम ने 8.98 ओजीपीए मार्क्स हासिल करके श्रेष्ठता साबित की है।
ये हैं टॉपर
स्वर्ण पदक
शेषनाथ पांडेय, बीएससी एग्रीकल्चर 8.68 ओजीपीए
प्रगति यादव, बीएससी होम साइंस 8.66
रवि कुमार मिश्रा, बीएससी वानिकी 8.62
प्रशांत कुमार, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग 7.93
अमित पोरवाल, बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन 7.87
शुभम रायजादा, बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 7.76
विष्णुजी अवस्थी, बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग 7.69
वीर विक्रम सिंह, एमएससी एग्रीकल्चर 8.98
पुष्पेंद्र कुमार, एमएससी होम साइंस 8.40
--------------------
रजत पदक
::: सोमेश, अंजली मौर्या, नंदन सिंह, दुर्गा लाल धाकड़, प्रिया, कीर्ति गोस्वामी, वीरेंद्र पटेल, मनीषा सैनी और रानी देवी।
---------------
कांस्य पदक
:::: शिव पूजन यादव, सविता, अरशद हुसैन, संजीव कुमार, आनंद कुमार सिंह, मोहम्मद तमहीद खान, निखिल भारद्वाज, सौरभ गोविंद राव और कारले स्नेहल आनंद।
प्रायोजित स्वर्ण पदक
शेषनाथ पांडेय, शिव पूजन यादव, नेहा कुमारी, मनीषा सैनी, सौरभ गोविंद राव और प्रदीप कुमार।