फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे किनारे खुले नाले बने आफत, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

Mon, 15 Jun 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। कानपुर-इटावा हाईवे के किनारे बने नालों पर रखी पट्टियां कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई जगह खुले नालों के कारण दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होने पर जल निकासी प्रभावित होगी जलभराव से परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन


अकबरपुर से कानपुर जाने वाली लेन पर एक वनस्पति फैक्टरी के पास से लेकर बिसायकपुर तक हाईवे के किनारे जल निकासी के लिए नाला बना हुआ है। बारिश के दौरान इसी नाले से पानी की निकासी होती है लेकिन रनियां क्षेत्र में कई जगह नाले क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं। कहीं पट्टियां टूट चुकी हैं तो कहीं चोक है। टूटी पटिया व खुले नाले से रात के समय अंधेरे में वाहन चालकों को इनका अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों में विनोद गुप्ता, कृष्णकांत द्विवेदी, अनिल कुमार, रमेश सिंह आदि का कहना है कि कई बार नाले की मरम्मत व पटिया रखवाए जाने की मांग की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिन स्थानों पर नाले खुले हैं उस स्थान से लोगों का आवागमन अधिक रहता है। फैक्टरी कर्मी, बाजार आने जाने वाले लोग भी निकलते हैं। हमेशा लोगों को डर बना रहता है।
विज्ञापन

.........................
केस एक

रनियां मालवर मार्ग के पास नाले का एक हिस्सा खुला है। इसमें पटिया ढंकने के बजाये टूटी हुई पड़ी है। इस मार्ग से फैक्टरी कर्मी, स्थानीय लोगों के अलावा सर्विस रोड से होकर आने वाले लोग भी गुजरते हैं। रात के अंधेरे में इससे खतरा बना हुआ है। ऐसे में यहां दुर्घटना होने की संभावना अधिक बनी हुई है।

..........................
केस-दो
हाईवे से रनियां बाजार जाने वाले मार्ग पर हाईवे किनारे नाले की पटिया टूटी पड़ी है। करीब पांच फीट लंबाई में नाला खुला है। जिसमें गंदगी बजबजा रही और उसी में दो टूटी हुई सीमेंटेड पटिया अंदर पड़ी हैं। इस नाले के पास कुछ दुकानें भी हैं। शाम को हाईवे किनारे कई फास्टफूड और आइसक्रीम और सब्जियों की दुकानें लगती है। दुकान में आने वाले ग्राहकों का आवागमन रहता है। ग्राहकों के साथ बड़ी घटना हो सकती है।

.....................

बयान
हाईवे में मरम्मत का कार्य चल रहा है। जहां-जहां पर नाले की पटिया टूटी है। वहां पट्टियों को बदलवाया जाएगा। साफ-सफाई भी कराई जा रही है। - आलोक सिंह, टोल कंपनी के मुख्य परियोजना प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें