फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 1 की मौत 4 घायल

Tue, 14 Aug 2018 02:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे रोड दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां आनन्द विहार दिल्ली से गोंडा जा रही रोडवेज बस पंचर खड़े ट्रक से टकरा गयी।हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गयी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हादसे में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
हादसे में रोडवेज बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में बैठे 15 यात्रियों में से कंडक्टर समेत चार यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
घायलों को बस से बाहर निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ही घायलों को बस से बाहर निकाल कर उपचार के लिए भेजा। 
 

4 of 5
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला
इस घटना में मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड की मदद से उसकी पहचान अमरेंद्र कुमार सिंह (20) पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी नहकटिया बहराइच के रूप में हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायलों को बस से बाहर निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल हुए लोगों में  जितेन्द्र (38) पुत्र वैजनाथ सिंह, गिरजाशंकर (25) पुत्र गोकुलानंद, राधेश्याम (40) पुत्र मेवाराम, भानुप्रताप (48) पुत्र शिवमूर्ति शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें