आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक्सप्रेस वे पर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी में पीछे से स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
सभी घायलों को सैफई पीजीआई भेजा गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का दर्दनाक मंजर देख हर कोई सहम गया। यह घटना थाना चौबिया इलाकेे में हुई।
चौबिया थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह 6 बजे फॉर्च्यूनर गाड़ी व स्विफ्ट कार में भिड़ंत होने से एक की मौत व दस घायल हो गए। दिल्ली की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लोग चौपला नगला सबी के पास शौच क्रिया के लिए रुके थे। तभी पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी । इसमें फॉर्च्यूनर में सवार अशोक कुमार पुत्र शंकर सिंह, नीलम पत्नी रंजीत कुमार सोनी, प्रकाश सोनी पुत्र अशोक सोनी, रोहित सोनी पुत्र अशोक कुमार सोनी, सुधीर कुमार, पुष्पेन्द्र सोनी, सुभाष, समर सोनी, सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्विफ्ट सवार चालक साहिद पुत्र आरिफ खान की मौत हो गई और सहनवाज आदिल पुत्र उसमान शाहिल पत्नी सहनबाज आदिल, दो बच्ची इफरा, मीषा निवासी उत्तमनगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।