फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसाः 7 घायल, 2 की हालत नाजुक

Wed, 13 Feb 2019 08:27 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में एक्सप्रेस-वे पर एक हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दो की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन

 बुधवार को गोरखपुर से कोशीकला मथुरा के बलदेवगंज निवासी दीपांशु शर्मा पुत्र हरीबाबू, फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी इशरत निशा (27) पत्नी आयुब, आलिया (5) पुत्री आयुब, आयुब (32) पुत्र हकीब, शाहरुख (23) पुत्र रफीक खां आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से फरीदाबाद जा रहे थे। ठठिया थाना क्षेत्र के बस्ता गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के गागेमऊ गांव के समीप एक कार एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार राजस्थान के जनपद चूरा के राजगण निवासी कुलदीप (24) पुत्र सत्यवीर, बलदेव (37) पुत्र रामूराम घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपी डायल पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें