फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे और उसके साथियों पर मुकदमा, डॉक्टरों ने कहा- गिरफ्तारी न हुई तो हड़ताल कर देंगे

Wed, 13 Feb 2019 06:40 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को पीटने के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने विधायक पुत्र के दो अज्ञात साथियों को भी आरोपी बनाया है।  
विज्ञापन


मंगलवार शाम छह बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में तैनात सीनियर रेजीडेंट डॉ. सुषेंद्र सिंह और उनके चिकित्सक साथियों को भाजपा के पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे के बेटे अजीत ने दो साथियों के साथ पीट दिया था।

पुलिस ने डॉ. सुषेंद्र की तहरीर पर अजीत दोहरे समेत साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। चिकित्सक सुषेंद्र सिंह ने कहा कि अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वह लोग मेडिकल कॉलेज में हड़ताल कर देंगे।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अजीत दोहरे और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें