.गोष्ठी में विचार रखती पोलैंड की अग्नेशिका
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पोलैंड से बुद्ध विहार आईं अग्नेशिका भगवान बुद्ध की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। उन्होंने भिक्षुओं और बौद्ध अनुयायियों को बौद्ध धर्म के बारे में जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा दी।
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव चिलसरी स्थित बुद्ध विहार में बौद्ध अनुयायियों की एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में पोलैंड से आई अग्नेशिका ने कहा कि पचास वर्षों से भारत आकर भगवान बुद्ध के विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर रही हूं। संकिसा स्थित बौद्ध तीर्थ से प्रभावित होकर पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के विचारों का प्रचार प्रसार कर रही हूं।
उन्होंने भिक्षुओं व बौद्ध अनुयायियों से कहा कि भारत के आदिवासी व अति पिछड़े समुदायों के लोगों को बौद्ध धर्म के बारे में जानकारी दी जाए। अध्यक्षता कर रहे कर्मवीर शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध हम सबको प्रेम व समर्पण की सीख देते हैं। सभी लोग मिलजुल कर रहे और भगवान बुद्ध के बारे में लोगों को अधिक से अधिक बताएं।