फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 73 हजार उपभोक्ताा की एजेंसी व ऑनलाइन गैस बुकिंग पर रोक

Wed, 07 Oct 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद के 73,213 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण इनकी गैस रिफिलिंग के लिए होने वाली बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। अब यह उपभोक्ताओं न तो एजेंसी और न ही घर से ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे।
विज्ञापन

जनपद में तीनों प्रमुख तेल कंपनियों के कुल 4,54,493 घरेलू गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इसमें इंडियन ऑयल के 3,08,085 उपभोक्ता हैं। वहीं, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 54,518 व भारत पेट्रोलियम के 91,890 उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराने व गैस रिफिल करने के लिए कुल 34 एजेंसियां संचालित हैं। एजेंसी संचालकों की तरफ से बार-बार कहे जाने के बाद भी अभी तक 73,213 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। कंपनियों ने इससे पहले सभी उपभोक्ताओं को 15 अगस्त और उसके बाद समय सीमा को बढ़ाकर 23 अगस्त तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने को कहा। इस दौरान करीब जिले के करीब 76,543 उपभोक्ता प्रक्रिया को पूरा नहीं करा सके।
इसके बाद कंपनियों ने एक बार फिर से समय को बढ़ाया और 30 सितंबर तक का मौका दिया। इसके बावजूद 73,213 उपभोक्ताओं ने रुचि नहीं दिखाई और कंपनियों की तरफ से इनकी गैस रिफिल की होने की वाली बुकिंग पर रोक लगा दी है। 23 अगस्त से 30 सितंबर के बीच हुई ई-केवाईसी की तुलना करें, तो मात्र 3,330 ने ही केवाईसी कराई है। इसमें हिंदुस्तान के 325, भारत पेट्रोलियम के 530 व इंडियन ऑयल के 2475 उपभोक्ता शामिल हैं। एलपीजी गैस वितरण संघ के जिलाध्यक्ष विमल कुमार तिवारी ने बताया कि जब तक उपभोक्ता ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे, तब तक उनकी बुकिंग पर रोक लगाई गई है। इस दौरान उन्हें कॉमर्शियल रेट पर सिलिंडर लेना होगा। हालांकि प्रक्रिया को पूरा करने के बाद दोबारा से सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

.....................
बायोमीट्रिक ने बढ़ाई बुजुर्गों की समस्या
केवाईसी से छूटे सभी उपभोक्ता लापरवाही के कारण प्रक्रिया पूरा नहीं करा सकें हो, ऐसा भी नहीं है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनकी बायोमीट्रिक केवाईसी ही नहीं हो पा रही है। किसी का अंगूठा स्कैन नहीं हो रहा, तो किसी की रेटिना मशीन में दर्ज नहीं हो रही। ऐसे में कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी केवाईसी अधूरी रह जा रही है और अब सिलिंडर की नियमित आपूर्ति रुक गई है।
.....................
उपभोक्ता खुद कर सकते हैं ई-केवाईसी
अकबरपुर इंडेन गैस एजेंसी के संचालन विमल तिवारी ने बताया कि उपभोक्ता गैस वितरण कंपनी के एप से घर बैठे ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए उनको गूगल प्ले स्टोर से अपनी गैस वितरण कंपनी का एप डाउनलोड करना होगा। इंडेन के उपभोक्ता इंडेन वन, भारत गैस के उपभोक्ता हैलो बीपीसीएल, एचपी गैस के उपभोक्ता एचपी पे एप पर अपने एलपीजी कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉग इन करेंगे। यहां ई-केवाईसी आधार वैरिफिकेशन या अपडेट ई-केवाईसी का विकल्प दिखाई देगा। उस पर टैप कर अपने 12 अंकों का आधार नंबर भरना होगा। इसके बाद आधार फेस आरटी एप की मदद से फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) कराना होगा। ई-केवाईसी पूरी होने पर स्क्रीन पर कन्फर्म लिखकर आएगा या फिर मोबाइल पर एसएमएस आएगा।
.....................
गैस कंपनियों ने लॉन्च किया नया 10 किग्रा का सिलिंडर
कानपुर देहात। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नया 10 किलोग्राम का सिलिंडर लॉन्च किया है। कानपुर के एलपीजी सेल्स प्रबंधक ने बताया कि इंडियन ऑयल ने एक्सट्रा लाइट सिलिंडर की सुविधा शुरू की है। इसे जनपद की सभी गैस एजेंसियों पर उपलब्ध करा दिया गया है। उपभोक्ताओं को सुविधा देते हुए इसे दोबारा से रिफिल कराने के लिए बुकिंग कराने के तीन दिन के भीतर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें मिलने वाली गैस कॉमर्शियल रेट पर होगी। नया सिलिंडर लेने के दौरान इसके लिए सिक्योरिटी के तौर पर 3186 रुपये जमा करने होंगे जबकि 10 किग्रा गैस 1395 रुपये में मिलेगी। (संवाद)
....................
बयान......
जनपद में अब तक 3,81,280 उपभोक्ता ई-केवाईसी करा चुके हैं। 73,213 ऐसे हैं जिन्होंने प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। इनकी गैस रिफिल के लिए होने वाली बुकिंग को रोक दिया गया है। अब इन्हें इसे दोबारा से चालू कराने के लिए पहले ई-केवाईसी को पूरा कराना होगा। सभी एजेंसी संचालकों को इसके लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित करने के लिए कहा गया है। - ललित मोहन भट्ट, प्रबंधक, एलपीजी सेल्स, कानपुर
विज्ञापन

.................
ई-केवाईसी की स्थिति पर एक नजर
कंपनी - उपभोक्ता - ई-केवाईसी पूर्ण - ई-केवाईसी लंबित
इंडियन ऑयल - 308085 - 51447
हिंदुस्तान पेट्रोलियम - 54518 - 4166
भारत पेट्रोलियम - 91890 - 17600
कुल - 454493 - 381280 - 73213
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें