फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जुनून के आगे उम्र ने टेके घुटने...बने आयरनमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उम्र, व्यस्तता और जिम्मेदारियां अगर बहाना बन जाएं तो मंजिल दूर हो जाती हैं। वहीं मजबूत हौसला और अनुशासन हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं। शहर के 58 वर्षीय डॉ. आशीष महेंद्र और 47 वर्षीय अंशुल शर्मा ने अपनी उपलब्धियों से यही साबित किया है। दोनों ने फिटनेस के प्रति समर्पण से शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


खैराबाद आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आशीष महेंद्र ने 58 वर्ष की उम्र में मिसाल कायम की। एक नवंबर को गोवा में आयोजित आयरनमैन प्रतियोगिता के 55-60 आयु वर्ग में उन्होंने हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने आठ घंटे 30 मिनट में 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ पूरी कर आयरनमैन का खिताब हासिल किया।

इसी तरह आईटी क्षेत्र में 13 वर्षों से कार्यरत अंशुल ने करीब दो साल पहले खुद को फिट रखने के लिए दौड़ना शुरू किया। पांच और 10 किलोमीटर से शुरू हुआ उनका सफर हाफ मैराथन, फुल मैराथन और 60 किलोमीटर की अल्ट्रा दौड़ तक पहुंचा। इसके बाद उन्होंने करीब 15 घंटे में 100 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन पूरी की। उनका अगला लक्ष्य आयरनमैन 70.3 गोवा था, जिसे उन्होंने करीब साढ़े छह घंटे में पूरा किया। इसमें 1.9 किमी तैराकी, 90 किमी साइकिलिंग और 21.1 किमी दौड़ शामिल थी। दोनों की उपलब्धियां बताती हैं कि फिटनेस के लिए उम्र बाधा नहीं है। अंशुल का संदेश है कि शुरुआत महज एक किलोमीटर से करें और निरंतरता बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें