फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे का आठवें दिन अंत, 'विकास का सर्वनाश' करने वाले पुलिसवालों का स्वागत, बंटी मिठाइयां

Fri, 10 Jul 2020 05:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे के मारे जाने की खबर सुन कर आमजनों में खुशी का माहोल हैं। शहर में जगह-जगह जनता पुलिसकर्मियों की वाहवाही और सम्मान कर रही है। मिठाइयां बांटी जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। पुलिसकर्मिंयों का सम्मान कर हर्ष जता रहे हैं। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी लोगों ने पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। वहीं, दूसरी ओर विकास के शव का पंचनामा भरने के लिए कोई आगे नहीं आया। इसके बाद डिप्टी सीएमओ के निर्देशन में डॉ. अरविंद अवस्थी व डॉ. शशिकांत ने पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया गया।



बता दें विकास दुबे को आज कानपुर में पुलिस ने ढेर कर दिया। कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि भारी बारिश के बीच जिस गाड़ी से विकास को लाया जा रहा था वो पलट गई। जिसके बाद विकास ने एक जवान की पिस्टल छीन भागने की कोशिश की तो एसटीएफ में उसे मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें