फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वृद्धा की मौत के बाद आरोपी पर हत्या की रिपोर्ट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र में वृद्धा के साथ दुष्कर्म के आरोपी चिनका के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। रविवार दोपहर दो बजे पुलिसकर्मी वृद्धा के पंचनामा के कागजात लेकर पोस्टमार्टम पहुंचे तो परिजन भड़क गए। देरी से पोस्टमार्टम होने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

90 वर्षीय वृद्धा अलग घर में रहती थी। बेटे ने पहले दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 30 नवंबर की रात गांव के चिनका ने मां को पीटा। बेटे ने दोबारा दी तहरीर में मां के निजी अंगों पर गंभीर चोट होने पर चिनका पर मां से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की बात कही थी लेकिन मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि न होने पर स्लाइड बनाई गई जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शनिवार शाम वृद्धा की मौत हो गई। हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।
वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार देर रात तीन बजे शव मोर्चरी भेज दिया गया था। इसके बाद भी पंचनामा के कागज 11 घंटे देरी से भेजे गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्लाइड बनाई गई है। साथ ही नाखून, स्वाब, सिर के बाल सुरक्षित किए गए हैं। मामले में विसरा भी सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें