फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बच्चों से यौन शोषण के आरोपी जेई की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य जेई पर लगे दुष्कर्म के प्रयास के आरोप

Sat, 21 Nov 2020 10:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बच्चों के यौन शोषण का आरोपी अवर अभियंता रामभवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 50 से अधिक बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में फंसे सिंचाई विभाग के जेई के अलावा जिले के कुछ और विभाग के जेई पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। जिसमें एक विभाग के कई जेई भी दुष्कर्म के प्रयास मामले में फंस चुके हैं। जिनकी जांच अभी भी जारी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोही गांव से रामशैय्या मार्ग के एक खेत के पास विभाग के एक जेई को कार में कुछ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद खदेड़ा था।
विज्ञापन


जिसका वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया था। आपसी समझौते से मामला खत्म किय गया था। इसी जेई के खिलाफ एक अन्य मामले मेें सदर कोतवाली में यौन शोषण के प्रयास की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। हाल ही में पहाड़ी राजापुर क्षेत्र में विद्युत बिल बकाया वसूली अभियान के दौरान एक गांव में युवती ने एक जेई पर  दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। बाद में इसकी जेई के खिलाफ पहाड़ी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। इन सभी मामलों में आरोपी जेई ने खुद को बेकसूर बताकर इसे फर्जी मामले में फंसाने की साजिश बताया है। 

जेई के मामले में राजनैतिक दलों के नेताओं ने साधी चुप्पी 
 50 बच्चों के यौनशोषण व अश्लील वीडियो बनाकर बेचने के आरोपी सिचंाई विभाग के जेई के मामले को लेकर जिले के राजनैतिक दलो ने चुप्पी साध रखी है। किसी ने इस मामले में खुलकर अपनी बात सामने नहीं रखी है। जबकि अन्य मामलों को लेकर मुद्दे बनाए जाते रहे हैं। यौनशोषण मामले को लेकर जेई की गिरफतारी होने व उसके द्वारा किए गए करतूत के खुलासा होने के बाद भी अभी तक किसी राजनैतिक दल के सत्ता पक्ष सहित विपक्ष ने खुलकर टिप्पड़ी नहीं किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

वहीं कहा जा रहा कि यौन शोषण के मामले में बंद जेई रामभवन के नेटवर्क अब सीबीआई की निगाह हैं। जिसको लेकर चित्रकूट जिले से लेकर सीमा के जिलों में नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। वही जेई के मददगारों पर भी भी पता लगाया जा रहा है। सूत्रों का कहना कि जेई के मेल आईडी से भी कई सुराग मिले है। सूत्र बताते है कि जेई रामभवन के चालक को सरकारी गवाह बनाया जा सकता है। वह दो साल से जेई के साथ है। जिससे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। वही बताया जा रहा है कि इस मामले मेे अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जिनके खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा।  

बुंदेली सेना की मांग आरोपी जेई को मिले फांसी 
करीब 50 बच्चों के यौन उत्पीड़न में गिरफ्तार हुए सिंचाई विभाग के जेई रामभवन को बुंदेली सेना ने फांसी देने की मांग की है। बताया कि आरोपी ने धर्मनगरी को कलंकित किया है। ऐसे में उसपर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलना चाहिए और मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिए। शुक्रवार को बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि चित्रकूट में तैनात सिंचाई विभाग के जेई रामभवन ने धर्मनगरी को कलंकित किया है।

उसने न जाने कितने मासूमों को दरिंदगी का शिकार बनाया। जेई की घिनौनी करतूत ने लोगों में भय और दहशत का माहौल बना दिया है। सीबीआई जैसी विशेष शाखा ने जेई की करतूतों पर शिकंजा कस दिया। उन्होंने कहा कि धन के लालची जेई ने विभाग में भी भ्रष्टाचार किया होगा। विभाग भी उसके द्वारा कराए गए कार्यों की टीएसी जांच कराकर उसकी करतूत उजागर करे। बुंदेली सेना ने जेई रामभवन मामले में सीबीआई टीम की कार्यशैली की प्रशंसा की और मजबूत चार्जशीट न्यायालय में पेश करने की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें