फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ के बाद दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़- लूटपाट, 26 पर रिपोर्ट 16 गिरफ्तार, पीएसी तैनात

Tue, 20 Aug 2019 09:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
झगड़े के बाद पीएसी तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भदेउरा में सोमवार शाम किशोरी से छेड़छाड़ की घटना के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने किशोरी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की तो दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। माहौल बिगडने की सूचना पर एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों के कुल 26 लोगों के विरुद्ध डकैती, छेड़छाड़, बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ग्राम भदेउरा निवासी एक व्यक्ति के घर में सोमवार शाम गांव का ही नाहिद घुस गया। इस पर महिलाओं ने उसे दौड़ा लिया। नाहिद ने घर के दरवाजे पर खड़ी किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी तो महिलाओं ने शोर मचा दिया।
 

बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
पुरुषों के आ जाने पर नाहिद भाग गया। कुछ ही देर बाद वह 25 लोगों के साथ आया और किशोरी के घर पर धावा बोल दिया। यहां जमकर तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ अभद्रता की। घर में रखा सामान भी लूट ले गए।

इसका पता चलने पर पास ही स्थित बाजार से किशोरी का पिता और ग्रामीण मौके पर आए। उन्होंने नाहिद व उसके साथियों को जमकर पीटा। घटना की सूचना पर एसपी आलोक प्रियदर्शी व अन्य पुलिस अधिकारी रात में पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में किया।

मौके पर हरियावां के अलावा देहात कोतवाली और पिहानी कोतवाली की पुलिस भी तैनात कर दी गई। हरियावां थाना प्रभारी अरुणेश गुप्ता ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर गोलू उर्फ नाहिद, वसीम, आरिफ, चिन्ने, छोटू, मोटू, इबरत, इस्लाम, इमरान, आबिद, महमूद, जावेद, नसीम, सन्नी और शकील के विरुद्ध छेड़छाड़, डकैती और बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से इबरत की तहरीर पर बबलू उर्फ अवधेश शरण, शिवाकांत, ब्रजकिशोर, बबलू, बुद्धसेन, सोनू, नंदकिशोर और सत्यम के विरुद्ध बलवा व रास्ता रोककर मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इनमें से इबरत, इस्लाम, शकील, सन्नी, आबिद, नाहिद, वसीम, मेराज को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष से बबलू, उमाकांत और रमाकांत को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा शांति भंग में एक पक्ष से शशांक का चालान किया गया है और दूसरे पक्ष से आसिफ, रहीम, अब्दुल कय्यूम और जाहिदा का चालान किया गया। 

एएसपी और एसडीएम ने लिया जायजा 
मंगलवार शाम एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन और एसडीएम सदर राकेश कुमार ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों पक्षों के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें