फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सात साल की मासूम से दुष्कर्म, खून से लथपथ बेटी को देख परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 20 Aug 2019 09:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर के ब्रह्मनगर में मंगलवार दोपहर एक युवक ने राजमिस्त्री के घर में घुसकर उसकी सात साल की बेटी से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बेटी को देख परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कल्याणपुर क्षेत्र की ब्रह्मनगर बस्ती में एक राजमिस्त्री परिवार के साथ रहता है। मंगलवार सुबह राजमिस्त्री काम पर चला गया। दो बेटे और दो बेटियों को स्कूल भेजकर उसकी पत्नी भी चौका-बर्तन करने घरों में चली गई। सात वर्षीय एक बेटी घर पर अकेली रह गई। आरोप है कि बच्ची को अकेला देखकर पड़ोसी मनीष निषाद घर के अंदर घुस गया और बच्ची से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे जब राजमिस्त्री की पत्नी वापस घर पहुंची, तो बेटी को खून से लथपथ बेड पर पड़े देखा।  उसने मोबाइल पर अपने पति को जानकारी दी और आसपास केलोगों को बुलाया। बच्ची को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पहले तो बच्ची के माता-पिता यही समझते रहे कि बच्ची को चोट लगी है, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि बच्ची से दुष्कर्म हुआ है।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी ने बच्ची के माता-पिता को किया गुमराह
जब बच्ची के माता-पिता अपने घर पहुंचे, तो आरोपी मनीष वहीं मौजूद था। उसने कहा कि बच्ची को चोट लग गई है, इसलिए उसको ब्लीडिंग हो रही है। बाद में डॉक्टरों के बताने पर असलियत पता चली। आरोपी मनीष मजदूरी करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें