फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीईटी के बाद परीक्षार्थियों को देनी पड़ी एक और परीक्षा

Mon, 26 Oct 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्राथमिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का रविवार को जनपद के छह केंद्रों पर आयोजन किया गया। अन्य जनपदों से आए परीक्षार्थियों को घर वापसी के लिए एक और परीक्षा से गुजरना पड़ा। रेलवे स्टेशनों पर रुकने वाली ट्रेनों में जगह न मिलने से परेशान परीक्षार्थियों को दरवाजों पर खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

जनपद में अकबरपुर, रूरा, पुखरायां, डेरापुर व मोहम्मदपुर में बनाए गए केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में पहले दिन कानपुर नगर, प्रतापगढ़ व आजमगढ़ के 4848 परीक्षार्थी शामिल होने थे। इनमें 2954 ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए परीक्षा दी। यह सभी परीक्षा के लिए आने के दौरान किसी तरह मुसीबत को झेलते हुए आ तो गए, लेकिन वापसी में भी समस्या कम नहीं हुई और ट्रेनों में जगह पाने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी। ऐसे में कई को तो जान जोखिम में डालकर दरवाजे पर खड़े होकर सफर करना पड़ा। हालांकि परिवहन निगम की तरफ से केंद्रों के पास तैनात की गई रोडवेज बसों से काफी हद तक राहत मिली।
कानपुर नगर व प्रतापगढ़ जाने वाले परीक्षार्थी पेपर समाप्त कर बाहर निकले, तो उन्हें बस खड़ी मिली और वह सभी उसमें सवार होकर अपने गंतव्य के लिए निकले। वहीं, सुबह की पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद पुखरायां रेलवे स्टेशन पर पहुंचे परीक्षार्थियों ने पनवेल एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर रुकते ही जगह पाने के लिए मशक्कत करने लगे। थक हार कर जब जगह नहीं मिली, तो दरवाजे के पास ही खड़े होकर सफर करने को मजबूर हो गए। भीड़ अधिक होने की वजह से जो नहीं जा सके उन्होंने निजी वाहन से कानपुर तक सफर करने के रुख किया। कुछ यही स्थिति रूरा रेलवे स्टेशन पर रही। यहां रुकने वाली अधिकांश ट्रेनों में भीड़ रही, ऐसे में अधिकांश परीक्षार्थियों को खड़े होकर या फिर निजी साधनों से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

...............
रेलवे स्टेशन पर बढ़ी भीड़, रोकी गई स्पेशल ट्रेन
रूरा। पीईटी की दूसरी पाली में परीक्षा देने के लिए मथुरा जाने के लिए कई परीक्षार्थी भोर में ही रूरा रेलवे स्टेशन पहुंच गए, लेकिन सुबह 8:20 पर आने वाली गोमती एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी चलने की जानकारी होने पर सभी परेशान हुए। इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन को होने पर सुपौल-न्यू दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का स्टेशन पर ठहराव न होने के बाद ही उसे रोका गया। ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकते ही आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाला और मथुरा के लिए जाने वाली परीक्षार्थियों को टूंडला तक के लिए ट्रेन में जगह दिलाई। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को आवागमन में समस्या न हो, इसके लिए अप व डाउन की स्पेशल ट्रेन का ठहराव किया गया। (संवाद)
...............
लखनऊ जाने वाली बस का बदला रूट
कानपुर देहात। माती रोड स्थित अकबरपुर डिग्री कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा छूटने से करीब पांच मिनट पहले माती डिपो की दो बसें कानपुर-लखनऊ की तरफ जाने के आकर खड़ी हो गई। पेपर छूटने पर निकलने वाले अधिकांश परीक्षार्थी प्रतापगढ़ के रहे, जो साधन के लिए इधर-उधर भटकते रहे। ऐसे में इनकी सुविधा के लिए तैनात किए गए कर्मी ने एआरएम को स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत परिचालक के पास मौजूद ईटीआईएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट इश्यूइंग मशीन) पर रूट को बदलकर प्रतापगढ़ का किया गया। इसके बाद सभी परीक्षार्थियों को बैठाकर बस रवाना हुई। (संवाद)
..............
बयान..........
परीक्षार्थियों के आवागमन की सुविधा के लिए अकबरपुर में दोनों पालियों के समाप्त होने के समय दो-दो बसों को पहले से तैनात किया गया था। इसके अलावा रूरा को शटल स्टेशन बनाते हुए दो बसें खड़ी रहीं और मूसानगर व अन्य केंद्रों पर एक-एक बस तैनात रही। अकबरपुर में शाम की पाली में छूटे परीक्षार्थियों में अधिकांश प्रतापगढ़ के थे, इसके लिए कानपुर की तरफ जाने वाली बसों का रूट बदला गया। किसी भी केंद्र से समस्या की सूचना नहीं मिली है। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें