कानपुर देहात/राजपुर। जिले में शनिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ईदगाह में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।
अकबरपुर में शहरकाजी उबैस रजा अख्तर की मौजूदगी में ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। अल्लाह की इबादत में सिर झुकाकर लोगों ने मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। वहीं इस्लाम की मान्यता के अनुसार कुर्बानी दी गई।
सिकंदरा की ईदगाह में हाफिज यासीन व खजूर वाली मस्जिद में हाफिज मुजीब रजा, मदीना मस्जिद हाफिज सोहिल, बाबा वाली मस्जिद में कुर्बान अली ने नमाज अदा कराई। इधर राजपुर की ईदगाह में मौलाना अनीसुर्रहमान ने ईद-उल- अजहा की दो रकात नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली और तरक्की की सामूहिक दुआ की गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। सभासद मेहराज अंसारी, निशात अनवर, सहीम अंसारी, दानिश अंसारी मौजूद रहे।
वहीं पुखराया, शिवली, बैरी, मैथा, भाऊपुर, बाघपुर, औनाहा में ईदगाहों पर नमाज अदा कर खुशहाली के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई गई। नमाज अदा कर खुदा से अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। एसडीएम मैथा राजकुमार व थाना प्रभारी शिवली मुकेश सोलंकी ईदगाह में पहुंचे। हाफिज नाहिद रजा, मौलाना नूर मोहम्मद, हाजी मोहम्मद हनीफ, मौलाना अब्दुल वाजिद, रियाज, आजम, मोहम्मद इरफान, इम्तियाज, वसीम, दोष मोहम्मद मौजूद रहे।
रूरा में शास्त्री नगर स्थित बड़ी मस्जिद व गांधी नगर वार्ड की नूरी मस्जिद के अलावा सिठमरा व सराय गढ़ेवा की मस्जिद में सुबह 7 बजे नमाज अदा की गई। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर अमर चैन की दुआ मांगी। शास्त्री नगर में सभासद आशुतोष मिश्रा व शिवाजी नगर वार्ड के सभासद सुरेश सिंह ने बड़ी मस्जिद पहुंचकर बकरीद की बधाई दी। यहां आमिर गुलशन, रफीक अली, मोहम्मद शमशाद, रियाज, रिजवान, आरिफ व शराफत अली मौजूद रहे।