फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जेईई मेन के परिणाम के बाद एचबीटीयू में बजी प्रवेश की घंटी, शुरू होंगे नए कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जेईई मेन का परिणाम जारी होने के बाद तकनीकी संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर हलचल बढ़ गई है। निजी तकनीकी संस्थान तो मैनेजमेंट कोटे से दाखिले ले रहे हैं जबकि हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में मई के पहले सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार कई नए कोर्स में भी दाखिले होंगे। एचबीटीयू में कुल 2108 सीटों पर प्रवेश होगा। इसमें बीटेक की 995 सीटें हैं।
विज्ञापन

एचबीटीयू नए सत्र से स्नातक और परास्नातक स्तर पर कई नए कोर्स शुरू कर रहा है। परास्नातक में एमएससी फॉरेंसिक साइंस कोर्स 30 सीटों के साथ शुरू होगा। बीटेक इन एआई-एमएल और बीबीए कोर्स में 60-60 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। बीटेक में जेईई मेन, बीएसएमएस मैथ एंड डेटा साइंस में जेईई मेन और सीयूईटी, बीटेक लेटरल एंट्री, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, बीफार्मा, बीबीए में सीयूईटी से प्रवेश होगा।
एमसीए में निमसेट, एमटेक में गेट, सीयूईटी पीजी, एमएससी में आईआईटी जैम, गेट, सीयूईटी पीजी, एमबीए में कैट, सीयूईटी पीजी, सीमैट से प्रवेश दिया जाएगा। परास्नातक में सीटें शेष रहने पर यूनिवर्सिटी अपनी प्रवेश परीक्षा भी कराएगा। डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना दीक्षित ने कहा कि प्रवेश को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। परास्नातक के कुछ कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य में अगले हफ्ते तक प्रवेश शुरू होंगे। स्नातक में मई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

इन कोर्स से बढ़ेगा आकर्षण
प्रो. वंदना ने कहा कि नए कोर्स से निश्चित ही छात्रों को लाभ मिलेगा। एमएससी फॉरेंसिक विज्ञान कोर्स छात्रों को अपराध जांच, साइबर क्राइम, डीएनए विश्लेषण और अपराध स्थल जांच जैसे आधुनिक क्षेत्रों में विशेषज्ञता देगा। इस कोर्स से छात्र पुलिस और फॉरेंसिक लैब, जांच एजेंसियों और न्यायिक संस्थानों में कॅरिअर बना सकेंगे। वहीं बीटेक इन एआई-एमएल कोर्स छात्रों को आधुनिक तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और ऑटोमेशन में दक्ष बनाएगा। यह कोर्स आईटी सेक्टर, स्टार्टअप्स, रिसर्च संस्थानों और मल्टीनेशनल कंपनियों में उच्च वेतन वाले रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। बीबीए कोर्स के माध्यम से छात्रों को प्रबंधन, उद्यमिता, मार्केटिंग और फाइनेंस की गहन जानकारी मिलेगी। यह उन छात्रों के लिए लाभकारी होगा जो कारोबार, स्टार्टअप या कॉर्पोरेट क्षेत्र में पहचान बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें