फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: ठेके में घुसकर बदमाशों ने गद्दीदार को मारी गोली, एक लाख रुपये लूटकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 28 Mar 2024 09:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: ठेका मालिक ने बताया कि पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी। ठेके से करीब एक लाख रुपये की नकदी बदमाश लूट ले गए। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की थी।

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में देशी शराब के ठेके में घुसकर चार बदमाशों ने गद्दीदार को गोली मारकर करीब एक लाख रुपये लूट लिए। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई और बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। पुलिस ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के नौधना में स्थित देशी शराब के ठेके पर बुधवार रात चार बदमाश दरवाजा खोलकर घुस गए। ठेके पर मौजूद गद्दीदार कमलेश निवासी चंदपुरा को बदमाशों ने गोली मार दी। नौधना के रहने वाले ठेका मालिक राजवीर सिंह ने बताया कमलेश के हाथ में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया गया है।
ठेका मालिक ने बताया कि पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी। ठेके से करीब एक लाख रुपये की नकदी बदमाश लूट ले गए। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की थी। पुलिस देर रात तक ठेके पर व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही। घटना की जानकारी पर आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें