पिता बोले- अब भगवान ही सहारा
वह हर उपाय कर चुके हैं, लेकिन कहीं से मुक्ति नहीं मिल रही है। उन्हें अब भगवान का ही सहारा है। हालांकि छह बार सांप ने शनिवार व रविवार को ही काटा। इस बार गुरुवार को सांप ने काटा है। उनका उपचार डॉ. जवाहर लाल कर रहे हैं। वे अभी स्वास्थ्य हैं।
रहस्य से निकलने की नहीं मिल रही युक्ति
ब्राम्हण परिवार के संस्कारों से जुड़े पिता सुरेंद्र ने बताया कि पूजा-पाठ विधि विधान से करते हैं। सांप काटने की घटना के बाद से हर जतन किए गए। कहीं से सफलता नहीं मिली। बेटे की हालत देखकर व्याकुल हो उठे हैं।
घर में और किसी को नहीं है दिक्कत
विकास द्विवेदी की माता का नाम ममता द्विवेदी है। यह दो भाई है। दो भाइयों में विकास द्विवेदी सबसे बड़ा है। छोटा भाई शिवाकांत द्विवेदी बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। पिता ने बताया कि घर में और किसी को कोई दिक्कत नहीं है। ना ही किसी को सर्प दिखाई पड़ता है।
घर में किसी को सर्प नहीं दिखता
बीती रात में लगभग नौ बजे 7 वीं बार सर्प ने काटा।जिस समय यह घटना हुई। उस समय विकास द्विवेदी और उसके बगल में उनकी बुआ जी लेटी हुई थी। सभी लोग जाग रहे थे, लेकिन फिर भी किसी को सर्प नहीं दिखा।
तीन दिन में रिपोर्ट दर्ज करेगी टीम
विकास के सांप काटने के मामले में सीएमओ डॉक्टर राजीव नयन ने तीन सदस्यीय टीम घोषित की है। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र, एडिशनल सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनके सक्सेना शामिल हैं। टीम प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के कारण व दवा की जानकारी के साथ सभी तथ्यों की बारीकी से जांच करेगी। तीन दिन में रिपोर्ट दर्ज करेगी।
पिता ने कहा- अब चित्रकूट जा रहा है परिवार
विकास के पिता सुरेंद्र ने बताया कि मेहंदीबाला जी का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। हम चित्रकूट एक सिद्ध पुरुष बाबा से मिलने जा रहे हैं। उनकी शरण में रहकर जो आदेश मिलेगा। उसका पालन करेंगे। शुक्रवार दोपहर तीन बजे चित्रकूट के लिए निकल गए।