फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद हुआ था, फिर बेटी को पीठ पर बांधकर नदी में कूद पड़ा

Mon, 17 Jul 2017 01:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यमुना पुल से कूदे छोटू को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
एक अधेड़ का पत्नी से विवाद हो गया। बस इतनी सी बात पर उसने ऐसा कदम उठा लिया के सब सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर पति-पत्नी का झगडे में ऐसा कौन करता है..?
विज्ञापन

   

मां की गोद में बेहोश पड़ी संध्या।
हमीरपुर के मुख्यालय के यज्ञशाला मोहल्ला निवासी एक अधेड़ का पत्नी से विवाद हो गया। इस बात पर वह 11 वर्षीय बेटी को पीठ में बांधकर यमुना पुल से नदी में कूद गया। जहां मौजूद नाविकों व अन्य लोगों ने नदी में कूद दोनों की जान बचा ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। 
   
विज्ञापन

घटना स्थल में पीड़ित महिला सुनीता से जानकारी लेते कोतवाल पीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला
यज्ञशाला निवासी छोटू (40) का रविवार करीब चार बजे पत्नी सुनीता से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उसने नाराज होकर जमकर शराब पी। नशे में उसने अपनी 11 वर्षीय बेटी संध्या को अपनी पीठ में बांधकर यमुना पुल से नदी में कूद गया। वहीं पास में ही मौजूद नाविक सुनील सहित अन्य युवकों ने बिना समय गवाये नदी में कूदकर दोनों की जान बचाई।

वहीं सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं उसकी पत्नी ने बताया कि छोटू पिछले दो तीन दिन से शराब के पैसों की मांग को लकर रोजाना मारपीट व झगड़ा कर रहा है। बताया कि वह किसी तरह लोगों के घरों में चूल्हा बर्तन आदि काम करके घर चलाती है। कोतवाल पीके सिंह ने छोटू के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
  -नदी के नीचे मौजूद मछुवारों ने दो को बचा लिया     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें