फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिबैर के बाद अब गुबार-बिजहरा में दिखाई दिया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Sat, 07 Feb 2026 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। बीहड़ पट्टी के गांव गुबार और विजहरा गांव के पास खेत में तेंदुआ दिखाई देने से किसानों में दहशत है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश में ग्रामीणों के साथ कॉम्बिंग की। साथ ही ग्रामीणों व किसानों को सतर्क किया।
विज्ञापन


गुबार गांव के किसान रामसनेही, मनफूल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे वह गांव किनारे अपने खेतों पर काम कर रहे थे। इसी बीच उन्हें जंगल की ओर बीच खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे किसानों में दहशत व्याप्त हो गई। उन्होंने शोर मचाया तो अन्य किसान भी आ गए। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। शुक्रवार को वन विभाग के बीट प्रभारी इंद्रेश कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग की। वन विभाग की टीम ने किसानों और ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा।
इधर बृहस्पतिवार देर शाम कुछ राहगीरों ने विजहरा गांव के रास्ते में सड़क किनारे झाड़ियों में तेंदुआ बैठा देखा है। बता दें कि चार दिन पहले दिबैर गांव में भी तेंदुआ दिखाई दिया था। लगातार तेंदुओं के दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। महेंद्र प्रताप सिंह, सोबरन सिंह, आशीष कुमार, सुभाष सिंह ने पिंजरा लगवाकर तेंदुआ को पकड़वाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि तेंदुओं के होने से वह खेतों पर नहीं जा रहे हैं। जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। भोगनीपुर के वन रेंजर स्वामी दीन ने बताया कि गुबार गांव में वन टीम भेजकर कॉम्बिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें