734 पेड़ काटने की अनुमति मांगी है
इसी बीच मेट्रो ने इस रूट में लगे पेड़ चिह्नित कर उनकी मोटाई का आकलन किया है। यूपीएमआरसी के मुख्य परियोजना प्रबंधक-3 अजहर सरताज ने नगर निगम के उद्यान अधीक्षक वीके सिंह से विजयनगर से बर्रा-8 तक मेट्रो निर्माण कार्य के लिए 734 पेड़ काटने की अनुमति मांगी है।
उद्यान अधीक्षक बोले- कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी
इससे पूर्व डबल पुलिया चौराहे से विजयनगर चौराहे तक ग्रीनबेल्ट में लगे पेड़ों को मेट्रो ने काट दिया था। ग्रीनबेल्ट के पेड़ों पर स्वामित्व नगर निगम का था, पर अनुमति नहीं ली गई। नगर निगम के उद्यान अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी।
ये है नियम
सड़क चौड़ीकरण, विकास कार्य आदि के लिए पेड़ काटा जाता है तो नियम यह है कि जो विभाग इन्हें काटेगा, उससे 10 गुना ज्यादा पेड़ लगवाएगा। पेड़ वह विभाग स्वयं लगवाकर रखरखाव कर सकता है या यह कार्य वन विभाग आदि से करा सकता है। बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर एनजीटी की तरफ से भी इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं।
यहां कटेंगे पेड़
स्थान पेड़ों का प्रकार संख्या
विजयनगर से शास्त्री चौक पीपल, सीसम, नीम, चितवन, यूकेलिप्टस, अरु आदि 120
शास्त्री चौक से बर्रा-8 बरगद, सागौन, पाकड़, यकलिप्टस, अरु, चिलबिल, गोल्डमोहर 614