फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की

Mon, 20 Jan 2025 11:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी से हुए विवाद में युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोंच कोतवाली के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी आकाश पहारिया परिवार के साथ रहता था।

विज्ञापन


आकाश ठेकेदारी के साथ भाजपा की राजनीति भी कर रहा था, रविवार देर रात को आकाश ने पारिवारिक विवाद में रात लगभग ढाई बजे लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर उसके पिता अवधेश व मां ममता जाग गई, जिन्होंने खून से लथपथ अपने बेटे को देखा, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। रात में आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने खून से लथपथ हालत में आकाश को देखा, तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही कोंच सर्कल के क्षेत्राधिकारी डॉ देवेंद्र पचौरी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण राय, सागर चौकी प्रभारी अवनीश पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बताया गया है कि मृतक आकाश का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, बीते दो माह से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी रात में फोन पर हुए विवाद के बाद आकाश ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र पचौरी करना है कि मामले की विवेचना की जा रही कि किन परिस्थितियों में युवक ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें