इटावा। फ्रेंडस कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। पति ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। महिला की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
मोहल्ला रामनगर निवासी वीना देवी (25) का मंगलवार शाम पति बह्मा कुशवाहा से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वीना ने रात में खाना भी नहीं खाया। मंगलवार देर रात घर में सभी के सोने के बाद वीना ने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। ऐन वक्त पर पति की नजर उस पर पड़ी तो उसने तत्काल उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न देख डॉक्टर ने उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। साथ ही अस्पताल ने इसकी सूचना पुलिस को भेज दी। फ्रेंडस कॉलोनी के थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़े में महिला ने जान देने की कोशिश की थी। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।